Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-27

Jharkhand CM Hemant Soren: पेसा से मजबूत होगी झारखंड में स्वशासन की व्यस्था-- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि पेसा (पंचायती राज अधिनियम अनुसूची) नियमावली के लागू होने से झारखंड में जनजातीय स्वशासन और पंचायत व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों से वे राज्य के शहरों, गांवों और कस्बों से लोगों के उत्साह और भावनाओं से अवगत हुए हैं, जो इस दिशा में एक सकारात्मक संकेत है।

मुख्यमंत्री का आभार जताया

मुख्यमंत्री ने यह बातें तब कहीं, जब शुक्रवार को केंद्रीय सरना समिति, राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा एवं आदिवासी बालक-बालिका छात्रावास, रांची का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पेसा नियमावली को मंत्रिपरिषद से मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

हेमंत सोरेन ने कहा कि पेसा लागू होने से जनजातीय क्षेत्रों की ग्राम सभाओं को निर्णय लेने के अधिकार सहित कई महत्वपूर्ण शक्तियां प्राप्त होंगी, जिससे जनजातीय समुदाय का सम्मान और उनकी सांस्कृतिक धरोहर की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड की जनजातीय संस्कृति और सभ्यता राज्य की आत्मा है, जिसे सरकार हर स्तर पर संरक्षण दे रही है।

सरकार के संकल्प को दोहराया

प्रतिनिधिमंडल ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचा, जहां मुख्यमंत्री ने उनकी भावनाओं को सराहा और जनजातीय स्वशासन को मजबूत बनाने के लिए सरकार के संकल्प को दोहराया।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !