Jharkhand: झारखंड राज्य के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा एक विशेष रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह भर्ती कैंप अवर प्रादेशिक नियोजनालय, जमशेदपुर के तत्वावधान में 27 दिसंबर 2025 (शनिवार) को आयोजित होगा।
यह एक दिवसीय रोजगार मेला सुबह प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित नियोजनालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस कैंप के माध्यम से कुल 240 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
निबंधन की अनिवार्यता
इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का झारखंड राज्य के किसी भी नियोजनालय में निबंधन होना आवश्यक है। इच्छुक उम्मीदवार अपने जिले के नियोजन कार्यालय में या ऑनलाइन पोर्टल http://www.jharniyojan.jharkhand.gov.in
पर जाकर निबंधन करा सकते हैं।
चयन में शामिल कंपनियां
इस रोजगार मेले में निम्नलिखित निजी कंपनियां भाग लेंगी:
1. चेन्नई डेल्फी टीवीएस एवं व्हील्स इंडिया (चेन्नई)
कुल पद: 40 (प्रत्येक कंपनी में 20-20)
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं, 12वीं या आईटीआई (न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य)
आयु सीमा: 18 से 24 वर्ष
पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन के पात्र
2. एलआईसी ऑफ इंडिया, बिष्टुपुर शाखा–1
कुल पद: 200
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास या उससे अधिक
आयु सीमा: 18 से 65 वर्ष
आवश्यक दस्तावेज
भर्ती कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निम्नलिखित
दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है:
सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र (मूल एवं छायाप्रति)
पासपोर्ट साइज फोटो
नियोजनालय का वैध मूल निबंधन कार्ड
अद्यतन बायोडाटा (Resume)
सभी योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि 27 दिसंबर 2025 को समय पर भर्ती स्थल पर उपस्थित होने की सलाह दी गई है।
यह जानकारी अवर प्रादेशिक नियोजनालय, जमशेदपुर द्वारा जारी की गई है।