Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-25

Jharkhand Cabinet Approves PESA Rules: पेसा नियमावली को मंत्रिपरिषद की मंजूरी, पूरे राज्य में जश्न का माहौल

Jharkhand: राज्य मंत्रिपरिषद से पेसा नियमावली को मंजूरी मिलने के बाद पूरे राज्य में खुशी और उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में राज्य के अनुसूचित जनजातीय क्षेत्रों से आए पारंपरिक प्रधान, प्रमुख, मुखिया एवं सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने विगत बुधवार को मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर पेसा नियमावली लागू करने की दिशा में लिए गए निर्णायक फैसले के लिए आभार जताया।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नगाड़ा बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय, विधायक कल्पना सोरेन, पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार, पंचायती राज निदेशक राजेश्वरी बी सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्राम प्रधान, प्रमुख, मुखिया और पेसा मोबिलाइजर्स मौजूद थे।

धरातल पर उतरने को पूरी तरह तैयार

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज पेसा दिवस भी मनाया जा रहा है और यह राज्य सरकार के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि पेसा नियमावली को अंतिम मुकाम तक पहुँचाने का जो लक्ष्य सरकार ने तय किया था, वह अब साकार हो रहा है। पेसा कानून अब धरातल पर उतरने को पूरी तरह तैयार है।

ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ पालन 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा बनाए गए नियम-कानूनों में आमतौर पर कोई विसंगति नहीं होती, लेकिन उनके सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं होने से अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाते। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि पेसा नियमावली के तहत पंचायतों को जो अधिकार मिलेंगे, उनका ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ पालन और क्रियान्वयन किया जाए, तभी यह कानून सफल हो सकेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !