Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-22

Jharkhand News: पेट्रोल पंप की लाइट में भविष्य बुन रहा 8 साल का एलेक्स, वीडियो देख पिघला CM हेमंत सोरेन का दिल, रांची DC को दिए मदद के निर्देश

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. यदि कोई कुछ समस्या उन्हें सोशल मीडियो के माध्यम से बतलाता है तो वह उसपर संज्ञान भी लेते हैं. इसी तरह का एक मामला सामने आया है. 


उन्होंने मामले पर संज्ञान लेते हुए रांची डीसी को निर्देश दिए हैं. दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने सीएम को टैग करते हुए एक बच्चे की समस्या से अवगत करवाया. इसके बाद सीएम में रांची डीसी को टैग करते हुए लिखा–संज्ञान लें एवं एलेक्स की पढ़ाई हेतु हर संभव मदद पहुंचाते हुए सूचित करें.


दरअसल, एक्स पर यूजर ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा–रांची के रिंग रोड स्थित सुकुरहुटू में एक माँ अपने बेटे के भविष्य के लिए हर अंधेरे से लड़ रही है. चौधरी फ्यूल पेट्रोल पंप की लाइट के नीचे हर रात 8 वर्षीय एलेक्स मुंडा पढ़ाई करता है. 

उसकी मां नूतन टोप्पो उसे पढ़ाती हैं. सात साल पहले पति के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी नूतन टोप्पो पर ही आ गई. दिन भर पंप पर मेहनत मजदूरी करने के बाद नूतन टोप्पो और उनके बेटे के लिए रात को वह क्लास रूम बन जाता है. उम्मीद है एलेक्स एक दिन परिवार का नाम रौशन करेगा. नूतन टोप्पो जी के हौसले को सलाम. इस पोस्ट को यूजर ने सीएम हेमंत सोरेन को टैग भी किया.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !