Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-21

Adityapur Accident: आदित्यपुर पीएचईडी कैंपस के पीछे दो कारों की भीषण टक्कर, एक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

Adityapur: आदित्यपुर थाना अंतर्गत पीएचईडी कैंपस के पीछे वाले मार्ग पर बीती रात दो कारों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार की आगे की पूरी बॉडी क्षतिग्रस्त हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात 10:30 बजे करीब एक कार शिव मंदिर की गली से निकलकर मुख्य मार्ग पर आ रही थी, वहीं दूसरी ओर आकाशवाणी से आदित्यपुर टू की ओर जा रही थी। इसी दौरान दोनों कारों में भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार चालक बाल-बाल बच गए हैं।

वहीं दूसरी कार टक्कर मारकर भागने की कोशिश कर रही थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने खदेड़कर कार सहित चालक को पकड़ा। जहां वाहन को क्षतिग्रस्त होने को लेकर रात 12:00 बजे तक बहस चली।

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार भाजपा नेता की बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !