Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-21

Adityapur News: आदित्यपुर के औद्योगिक क्षेत्र में संदिग्ध हालात में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आदित्यपुर : औद्योगिक क्षेत्र आदित्यपुर के विद्युत नगर स्थित रेलवे लाइन के समीप रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। रविवार सुबह करीब 11:00 बजे जब स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास लहूलुहान अवस्था में शव को देखा, तो तुरंत इसकी सूचना आदित्यपुर थाना पुलिस को दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद तिर्की अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक ने काले रंग का लोअर और चेक शर्ट पहन रखा है। शव की स्थिति को देखकर स्थानीय लोगों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि शरीर पर खून के निशान मिले हैं।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !