Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-20

Ranchi News: हॉकी इंडिया लीग 2025-26 का जोरदार आगाज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में 28 दिसंबर 2025 से हॉकी इंडिया लीग 2025-26 का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। यह आयोजन मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी में होगा। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा


झारखंड सरकार के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने इस लीग को राज्य के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बताया है। उन्होंने कहा, “इस बार हॉकी इंडिया लीग झारखंड के लिए खास होने वाली है, क्योंकि हमारी बेटियां अपनी ही राज्य की टीम के लिए खेलेंगी। उन्हें खेलने के लिए दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।

खेल विकास के लिए एक बड़ा कदम

यह पहला मौका है जब झारखंड की महिला हॉकी खिलाड़ियों को अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा, जो राज्य के खेल विकास के लिए एक बड़ा कदम है।

उन्होंने सभी से अपील की

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने उम्मीद जताई कि इस लीग से राज्य के हॉकी खिलाड़ियों को नई पहचान मिलेगी और युवाओं में खेल के प्रति उत्साह और भी बढ़ेगा। उन्होंने सभी से अपील की कि वे इस आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !