Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-19

Seraikela News: दिवंगत सहायक उप निरीक्षक के परिवार को अनुग्रह अनुदान

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में विधानसभा आम निर्वाचन-2024 के दौरान दिवंगत सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) स्व० प्रदीप गोआला की पत्नी प्रोतिभा गोआला को 15 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान दिया गया. उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चेक के माध्यम से यह राशि प्रदान की.
इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत कर्मी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और आश्वासन दिया कि अन्य अनुमन्य लाभ भी नियमानुसार दिए जाएंगे. उन्होंने जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य के दौरान घटित किसी भी आकस्मिक घटना से संबंधित प्रकरणों में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक दस्तावेजों का त्वरित सत्यापन सुनिश्चित करते हुए अनुग्रह अनुदान एवं अन्य अनुमन्य लाभों का भुगतान समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ किया जाए.

मौक़े पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेन्द्र उराव, कमाडेंट सशस्त्र सीमा बल- BN67 एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !