Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-19

Jamshedpur News: उलीडीह में एआई का खतरनाक दुरुपयोग, छात्रा की फोटो अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट, नाबालिग छात्र पर मामला दर्ज

Jamshedpur: जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने न सिर्फ एक परिवार बल्कि पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। जहां एक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा की तस्वीर को उसी विद्यालय के एक छोटे कक्षा के छात्र ने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक का दुरुपयोग करते हुए अश्लील रूप में परिवर्तित कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी छात्र ने 18 दिसंबर को स्कूल परिसर के भीतर छात्रा की तस्वीर खींची थी। बाद में उस तस्वीर को एआई टूल्स की मदद से आपत्तिजनक स्वरूप में बदलकर इंस्टाग्राम पर साझा कर दिया। जैसे ही यह बात छात्रा को पता चली, वह गहरे मानसिक आघात में चली गई और तत्काल इसकी सूचना अपने परिजनों को दी।


उलीडीह थाना में मामला दर्ज 

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन छात्रा को लेकर उलीडीह थाना पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने यह कृत्य अकेले किया या किसी अन्य व्यक्ति के बहकावे में आकर किया। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ा गिरोह या मार्गदर्शक तो शामिल नहीं है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह मामला बहुत संवेदनशील है और पीड़ित छात्रा की पहचान पूरी तरह सुरक्षित रखी जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से किए जा रहे इस तरह के अपराधों को लेकर पुलिस बहुत सख्त रुख अपनाए हुए है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


आरोपी की गतिविधि पर पुलिस की निगरानी 

छात्रा की मां द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के नाबालिग होने के कारण केस को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी की पहचान हो चुकी है और घटना के बाद से उसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !