Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-19

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने परसिदन में जिला के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Jharkhand: झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने परिसदन में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । बैठक की अध्यक्षता  विधायक राम सूर्य मुंडा ने की। मुंडा ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अनागत प्रश्नों को गंभीरतापूर्वक अध्ययन करें। समिति को लिखित रूप में सटीक, तथ्यपरक व अपडेट उत्तर उपलब्ध कराएं । बैठक के दौरान विभागवार अनागत प्रश्नों की समीक्षा की गई व संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए । 

ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके

समिति ने स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, जल संसाधन, विद्युत, पंचायती राज, पर्यटन, भूमि संरक्षण, विशेष प्रमंडल, शिक्षा, खान एवं भूतत्व विभाग, गृह कारा सहित अन्य विभागों की योजनाओं की जानकारी ली । संबंधित विभागों से कार्य प्रगति रिपोर्ट लेते हुए योजनाओं की अपडेट स्थिति की समीक्षा की गई। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का प्रभावी व समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। 

विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे

साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, तत्परता व जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया । मौके पर डीडीसी श्री नागेन्द्र पासवान, डीएसओ, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, डीपीओ, डीईओ, डीएसई, तकनीकी विभागों के अभियंता समेत अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !