Jamshedpur: टाटा स्टील अपने कर्मचारियों, अधिकारियों और उनके परिवारों के बच्चों के लिए टाटा स्टील मिलेनियम स्कॉलरशिप का आयोजन कर रहा है। इस स्कॉलरशिप के तहत कर्मचारी, अधिकारी या टाटा स्टील से जुड़े लोग अपने बच्चों, पति या पत्नी के शिक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की पात्रता:
आवेदनकर्ता टाटा स्टील में कार्यरत कर्मचारी या अधिकारी के बच्चे, पति या पत्नी होने चाहिए।
टाटा स्टील से जूस्को में भेजे गए कर्मचारियों के परिवार के सदस्य भी आवेदन कर सकते हैं।
स्कॉलरशिप केवल 2025-26 शैक्षणिक वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए है।
आरक्षण और सीटें:
एससी/एसटी छात्रों के लिए 10 सीटें आरक्षित हैं।
सुनहरा भविष्य योजना (ईएसएस) के तहत 60 सीटें आरक्षित हैं, जिनमें से:
कैटेगरी ए: 20 सीटें
कैटेगरी बी: 40 सीटें
आवेदन प्रक्रिया:
आवेदन टाटा स्टील के इंट्रानेट या वेबसाइट के माध्यम से भी किया जा सकता है।
आवेदन 28 फरवरी 2026 तक जमा किया जा सकता है।
आवेदन कुरियर के द्वारा भी भेजा जा सकता है।
संपर्क विवरण:
हेल्पलाइन नंबर: 0657-6645440
हेल्पडेस्क ईमेल: it_helpdesk@tatasteel.co
आवश्यक दस्तावेज:
आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है।
वित्तीय सहायता:
कैटेगरी ए:
MBBS पढ़ने वाले नीट-qualified छात्रों को वार्षिक ₹75,000 मिलेगा।
कुल 120 सीटें:
वर्कर और सुपरवाइजर के सामान्य बच्चों के लिए 80 सीटें
ऑफिसर के सामान्य बच्चों के लिए 20 सीटें
ईएसएस योजना लेने वालों के लिए 20 सीटें
पोस्टल या ऑनलाइन कोर्स के छात्रों को यह स्कॉलरशिप नहीं मिलेगी।
कैटेगरी बी:
एक चयनित कर्मचारी के बच्चे या पति/पत्नी को वार्षिक ₹36,000 की स्कॉलरशिप मिलेगी।
कुल 240 सीटें:
लड़के/लड़कियों के लिए 130 सीटें
सिर्फ लड़कियों के लिए 30 सीटें
ऑफिसर के बच्चों के लिए 40 सीटें
ईएसएस योजना लेने वालों के लिए 40 सीटें
पाठ्यक्रम योग्यताएं:
स्कॉलरशिप निम्नलिखित कोर्सों के लिए उपलब्ध है:
VIT वेल्लोर, BIT मेसरा, BITS पिलानी से मेडिकल या इंजीनियरिंग की डिग्री
इंजीनियरिंग, मेडिसिन, कंप्यूटर साइंस, बिजनेस मैनेजमेंट, पर्सनल मैनेजमेंट
कृषि विज्ञान, बायोटेक्नॉलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, आईटी
BSc हॉस्पिटैलिटी और होटल मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग डिप्लोमा, होटल मैनेजमेंट, फैशन टेक्नॉलॉजी डिप्लोमा
5 साल का लॉ डिग्री, जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, फिल्म, फाइन आर्ट
मान्यता प्राप्त संस्थानों के छात्र ही इस स्कोरलशिप के पात्र हैं।
आरडी टाटा टेक्निकल इंस्टीट्यूट:
सभी चार श्रेणियों में अध्ययन करने वाले बच्चों को परीक्षा के परिणाम के आधार पर एकमुश्त 10,000 रुपये दिए जाएंगे।
अंतिम निर्णय समिति द्वारा लिया जाएगा कि किन छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी।