Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-19

Jharkhand News: सरेंडर करो या मारे जाओ, लातेहार में पुलिस की दबिश से खौफ में नक्सली, PLFI के एक लाख के इनामी ने डाले हथियार

Jharkhand: लातेहार जिले से नक्सलवाद को पूरी तरह से खात्मे को लेकर लगातार पुलिस नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चला रही है और नक्सलियों के घर -घर जाकर पुलिस इस्तेहार चिपका रही है। जिस कारण नक्सली पुलिस के आत्मसमर्पण कर रही है नक्सली संगठन पीएलएफआई के एक लाख का इनामी नक्सली पीएलएफआई का दस्ता सदस्य आलोक यादव उर्फ चंदशेखर यादव ने एक देशी करवाईन, 4 जिंदा कारतूस और नक्सली वर्दी के साथ लातेहार एसपी कुमार गौरव के समक्ष आकर आत्मसमर्पण किया है। 

घटनाओं का अंजाम दिया करता था

ज्ञात हो कि लगातार नक्सलियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में अब तक 22 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर चुके है । लातेहार, चतरा और रांची में विभिन्न थाना क्षेत्रों अब तक 35 मामले प्राथमिकी दर्ज है और पूर्व में भी जेल जा चुका जेल निकलने के उपरांत नक्सली संगठन पीएलएफआई में शामिल हुआ था और लातेहार में लगातार छोटी -बड़ी घटनाओं का अंजाम दिया करता था।

 लातेहार एसपी कुमार गौरव के लगातार पुलिस की दबिश और सरकार द्वारा चलाये जा आत्मसमर्पण नीति नई दिशा से प्रभावित होकर आज आत्मसमर्पण किया है । वही लातेहार एसपी कुमार ने बताया कि पीएलएफआई के दस्ता सदस्य हार्डकोर नक्सली आलोक यादव पुलिस समक्ष आत्मसमर्पण किया है। 

आत्मसमर्पण कर नही तो पुलिस के साथ सामना होने पर मारे जाएंगे

सरकार की आत्मसमर्पण नीति नई दिशा के तहत अब तक 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया इसके ऊपर सरकार ने एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था । नक्सली या तो सरकार की आत्मसमर्पण नीति नई दिशा के तहत आत्मसमर्पण कर नही तो पुलिस के साथ सामना होने पर मारे जाएंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !