Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-19

Jamshedpur Administration In Action : राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन सतर्क, एनआईटी परिसर व मार्गों का संयुक्त निरीक्षण

Jamshedpur : भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नितीश सिंह, पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत तथा पूर्वी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार शिवाशीष ने संयुक्त रूप से एनआईटी परिसर, प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल और आवागमन मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित रूट, एनआईटी परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पर प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, आपात सेवाएं, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और संचार व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। कार्यक्रम के सुचारु, सुरक्षित और गरिमामय आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नितीश सिंह ने मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। वहीं पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत एवं पूर्वी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार शिवाशीष ने सुरक्षा घेरा, यातायात डायवर्जन और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक, सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल संबंधी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !