घायल छात्र को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्र परिसर से बाहर निकल रहा था, तभी पहले से घात लगाए कुछ बाहरी युवक वहां पहुंचे और अचानक उस पर हमला कर दिया. हमलावरों ने छात्र के साथ लात-घूंसे और चाकू से मारपीट की, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा. घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य छात्रों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए. सूचना मिलने पर घायल छात्र को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके
डॉक्टरों के अनुसार छात्र की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उसे निगरानी में रखा गया है. घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस स्कूल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.
बिष्टुपुर पुलिस ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद स्कूल के छात्रों और अभिभावकों में भय और आक्रोश का माहौल है. लोगों ने स्कूल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की मांग की है. बस इस संबंध में बिष्टुपुर पुलिस ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया है.
गंभीर चिंता का विषय
यह एक गंभीर चिंता का विषय है। जब भी किसी शैक्षणिक संस्थान में कोई अप्रिय घटना होती है, तो सबसे पहला सवाल बच्चों की सुरक्षा पर ही उठता है। प्रशासन का इस ओर ध्यान केंद्रित होना एक सकारात्मक कदम है, लेकिन इसे ठोस कार्रवाई में बदलना ज़रूरी है।