Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-19

Koderma Incident: छात्र-छात्रा के साथ, एमएमएस बना कर वायरल करने की धमकी, जानिए पूरा मामला

Koderma: कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र स्तिथ जरगा पंचायत के वृन्दाहा वॉटरफॉल घूमने गए एक नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ कुछ मनचलों द्वारा मारपीट व छेड़खानी करते हुए एमएमएस बना कर वायरल करने की धमकी देकर पैसे एठने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित नाबालिग ने बताया कि गुरुवार की सुबह वे अपने क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ बाइक से वृन्दाहा वाटरफॉल घूमने गए हुए थे। 

वीडियो को वायरल करने की धमकी 

लौटने के क्रम में दो युवक आये और इनकी बाइक रोककर उसकी चाभी निकाल ली। इसके बाद वे लोग हथियार का बल दिखाकर बाजबरण छात्र-छात्रा को शारीरिक संबंध बनाने को कहा। इसी बीच उनलोगों ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के पस्चात उक्त दोनों युवक उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए 10 हजार रुपए मागे।

आरोपियों की तलाश की जा रही 

 किसी तरह से वह मित्रों से मांगकर 4 हजार 635 सौ रुपए मंगवाए और उक्त युवक में से एक युवक को ऑनलाइन ट्रांसफर कर उनके चुंगल से किसी तरह निकले। वहाँ से निकलकर नाबालिग थाने पहुँचा और पुलिस को सारी आपबीती बताते हुए लिखित आवेदन दिया।  पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और युवक की निशानदेही पर उक्त मनचलों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया युवक ने घटना की लिखित शिकायत की हैं, मामले को लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !