Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-19

Chandil Subarnarekha River Death Body Found: स्वर्ण रेखा नदी किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Chandil: सरायकेला जिले के चांडिल थाना अंतर्गत कांदरबेड़ा चौक से डोबो जाने वाले मार्ग पर स्थित गीतिलबेड़ा नदी किनारे एक महिला का शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मचा हुआ है. सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. 


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद

मृतका की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की मौत नदी में डूबने से हुई है. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. 

आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी

पुलिस द्वारा आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है और महिला की पहचान कराने का प्रयास जारी है. घटनास्थल पर किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए हैं. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया गया है. पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !