Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-19

Jamshedpur Accident: गालूडीह–नरसिंहपुर मार्ग पर बड़ा हादसा, सातगुडुम पुल से नीचे गिरा मिनी ट्रक

Jamshedpur: गालूडीह–नरसिंहपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सातगुडुम पुल के पास एक मिनी ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और पुल से नीचे जा गिरा। हादसे में ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जनहानि नहीं हुई।

नियंत्रण खोने से हुआ हादसा 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक में मशीनें लदी हुई थीं और वह बंगाल की ओर जा रहा था। इसी दौरान सातगुडुम पुल के पास चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया, जिससे ट्रक सीधे पुल के नीचे जा गिरा। ट्रक के गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

चालक और खलासी की सूझबूझ से बची जान 

हादसे के समय ट्रक में सवार चालक और खलासी की सूझबूझ ने उनकी जान बचा ली। दोनों ने खतरे को भांपते हुए समय रहते ट्रक से छलांग लगा दी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। यदि वह लोग ट्रक में ही फंसे रहते तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही गालूडीह पुलिस मौके पर पहुंची और सातगुडुम पुल के नीचे जाकर स्थिति का जायजा लिया।  



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !