Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-19

Bihar Crime News: बिहार में हथियार तस्करी का भंडाफोड़, नालंदा में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर के तीन युवकों समेत पांच गिरफ्तार

Bihar: बिहार में अवैध हथियारों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए एसटीएफ और नालंदा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है।  इस कार्रवाई के दौरान लहेरी थाना क्षेत्र के सोहन कुआं मोहल्ले में छापेमारी कर हथियारों की तस्करी में शामिल एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें झारखंड के जमशेदपुर से आए तीन युवक शामिल हैं।

छापेमारी के दौरान बरामद सामान 

इस छापेमारी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में अत्याधुनिक अवैध हथियार और गोला-बारूद हाथ लगे हैं। बरामद सामान में मेड इन चाइना मार्क वाली पांच पिस्टल, एके-47 के 153 जिंदा कारतूस, छह मैगजीन और एक स्कॉर्पियो गाड़ी शामिल है। हथियारों की खेप इतनी बड़ी और खतरनाक थी कि पुलिस अधिकारी भी इसे देखकर चौंक गए।



गिरफ्तार आरोपी की पहचान 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बारादरी निवासी परवेज मुंगेर निवासी सौरभ झा, तथा जमशेदपुर के मानगो (जीआरजई) निवासी महबूब उर्फ टिंकू और साकची निवासी जाहिद हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार जमशेदपुर के तीनों आरोपी आपस में करीबी दोस्त हैं 
और लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई थी कार्रवाई 

लहेरी थाना प्रभारी रंजीत कुमार रजक ने बताया कि एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि सोहन कुआं मोहल्ले में त्रिभूवन प्रसाद के मकान स्थित एक फ्लैट में अवैध हथियारों की बड़ी खेप पहुंचने वाली है। इस सूचना में यह भी बताया गया था कि झारखंड से हथियार तस्कर इस खेप को लेने आने वाले हैं।

सूचना की पुष्टि के बाद एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर पूरी योजना बनाई और मौके पर छापेमारी की। जैसे ही सभी तस्कर फ्लैट में इकट्ठा हुए, पुलिस टीम ने चारों ओर से घेराबंदी कर पांचों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस और जानकारी जुटाने में व्यस्त 

फिलहाल पुलिस इस गिरोह के पूरे नेटवर्क, हथियारों की आपूर्ति के स्रोत और इनके संपर्क में रहे अन्य अपराधियों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई और बड़े खुलासे होने की संभावना है।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !