Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-18

Jamshedpur Sonari Police In Action : सोनारी में ब्राउन शुगर के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, 19 पुड़िया बरामद

Jamshedpur : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 27 वर्षीय राकेश प्रसाद उर्फ जीतू को 19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 17 दिसंबर 2025 की शाम करीब चार बजे टंकी मैला रोड, ईस्ट लेआउट, खूंटाडीह इलाके में की गई है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। इस दल में सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन दे सहित कई सब-इंस्पेक्टर, एएसआई और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। छापेमारी के दौरान जीतू को मौके से पकड़ा गया और उसके पास से ब्राउन शुगर की 19 पुड़िया बरामद की गई।


गिरफ्तार आरोपी राकेश प्रसाद उर्फ जीतू, सोनारी थाना क्षेत्र के खूंटाडीह ‘ई’ ब्लॉक का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, जीतू कोई नया नाम नहीं है। उसका आपराधिक इतिहास काफी गंभीर रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में लूट, हत्या, जानलेवा हमला, अवैध हथियार रखने और संगठित अपराध से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। इन्हीं कारणों से पुलिस उसे लंबे समय से निगरानी में रखे हुए थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !