Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-18

Syed Mushtaq Ali Trophy: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025, झारखंड ने रचा इतिहास, पहली बार जीता खिताब

Jharkhand: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में झारखंड क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए हरियाणा को 69 रन से हराकर पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। झारखंड द्वारा दिए गए 263 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की पूरी टीम 193 रन पर सिमट गई।


झारखंड के पक्ष में मोड़ दिया

झारखंड की इस ऐतिहासिक जीत के नायक कप्तान ईशान किशन रहे, जिन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। ईशान किशन ने मात्र 49 गेंदों में 6 चौके और 10 छक्कों की मदद से तूफानी शतक जड़ा। उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा, जिसने फाइनल मुकाबले का रुख पूरी तरह झारखंड के पक्ष में मोड़ दिया।

क्रिकेट में नया इतिहास 

ईशान का शानदार साथ कुमार कुशाग्र ने दिया, जिन्होंने 81 रनों की आक्रामक पारी खेली, हालांकि वे शतक से चूक गए। इसके अलावा अनुकूल रॉय ने नाबाद 40 रन और रॉबिन मिंज ने नाबाद 31 रन का अहम योगदान दिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ झारखंड ने घरेलू क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !