Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-18

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को NIT जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर के निदेशक प्रो. डॉ. गौतम सूत्रधर ने शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को 29 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण सौंपा.

दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां शुरू
निदेशक ने मुख्यमंत्री को समारोह से जुड़ी जानकारी दी और संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों पर संक्षिप्त चर्चा भी की. दीक्षांत समारोह को लेकर संस्थान स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. बताया दें कि इस दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी. राष्ट्रपति की मौजूदगी को लेकर संस्थान और प्रशासनिक स्तर पर विशेष व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार की जा रही है.

एनआईटी जमशेदपुर का दीक्षांत समारोह केवल एक शैक्षणिक आयोजन नहीं बल्कि राज्य के लिए प्रतिष्ठा से जुड़ा अवसर भी है. राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों की भागीदारी से संस्थान की राष्ट्रीय पहचान और मजबूत होती है. यह कार्यक्रम झारखंड में उच्च तकनीकी शिक्षा की स्थिति और संभावनाओं को भी रेखांकित करता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !