Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-18

Jamshedpur News: बर्मामाइंस में घर से मोबाइल व नकदी चोरी, दो युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज

Jamshedpur: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र से चोरी की एक घटना सामने आई है। जहां गुरुवार को बर्मामाइंस स्थित दीपू बस्ती में रहने वाली राखी पात्रो के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। इस घटना में चोर घर से एक मोबाइल फोन और लगभग 12 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए।

 युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज 

पीड़िता राखी पात्रो ने इस मामले को लेकर बर्मामाइंस थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में दो युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। एफआईआर में टेल्को थाना क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी अभिषेक कुमार और बर्मामाइंस की गांधी बस्ती निवासी राहुल दास को आरोपी बनाया गया है।

राखी पात्रो ने अपने बयान में बताया 

राखी पात्रो ने अपने बयान में बताया कि चोरी की यह घटना 13 दिसंबर से 17 दिसंबर के बीच किसी समय में हुई है। उन्होंने आशंका जताई है कि दोनों आरोपी उनके परिचित हैं और पहले उनके घर आना-जाना करा करते थे। इसी वजह से उन्हें दोनों युवकों पर चोरी में शामिल होने का शक है.

पुलिस की जांच 

पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने में लगी हुई है।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !