Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-17

Adityapur Accident Breaking: टाटा-कांड्रा मेन रोड पर तेज रफ्तार की ट्रेलर ने स्कूटी और बुलेट को मारी टक्कर, एक की मौत

Adityapur Accident Breaking: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर आईडीटीआर के समीप बुधवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.


प्राप्त जानकारी के अनुसार एनएल-02 क्यू–7066 नंबर का ट्रेलर ट्रक तेज रफ्तार में कांड्रा की ओर जा रहा था. इसी दौरान ट्रेलर ने पहले पीछे से जेएच 05 डीएच- 50954 नंबर की स्कूटी को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. चालक के फरार होने के बाद अनियंत्रित ट्रेलर सड़क पार कर दूसरी दिशा से आ रही जेएच 05 बीवी- 1386 नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल से जा टकराया.


बुलेट पर सवार दो युवकों में से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की. पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है. वहीं, इस हादसे के बाद टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !