Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-17

Jamshedpur DC Inspection: राष्ट्रपति के जमशेदपुर आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर, उपायुक्त ने किया रूट व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

Jamshedpur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 29 दिसम्बर 2025 को जमशेदपुर आगमन प्रस्तावित है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने करनडीह स्थित जाहेर स्थल, एयरपोर्ट परिसर तथा प्रस्तावित रूट लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, सिटी एसपी, अपर उपायुक्त, सिविल सर्जन, डीटीओ, उप नगर आयुक्त (जेएनएसी), जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सहित विद्युत, अग्निशमन एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया कि राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं समन्वित रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि आगमन एवं कार्यक्रम के दौरान प्रोटोकॉल, सुरक्षा, सम्मान और गरिमा का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस प्रशासन को तैनाती, बैरिकेडिंग, रूट लाइन क्लियरेंस, पार्किंग प्रबंधन एवं यातायात नियंत्रण की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यक्रम स्थलों एवं मार्गों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बल दिया गया।

एयरपोर्ट एवं रूट लाइन व्यवस्था

एयरपोर्ट परिसर में आगमन एवं प्रस्थान से जुड़ी सभी औपचारिकताओं को राष्ट्रपति सचिवालय एवं सुरक्षा एजेंसियों के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। रूट लाइन निरीक्षण के दौरान सड़क की स्थिति, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, संकेतक, आपात सेवाओं की उपलब्धता एवं निर्बाध आवागमन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

कार्यक्रम स्थल की तैयारियां 

करनडीह स्थित जाहेर स्थल पर आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, शौचालय, फायर सेफ्टी, चिकित्सा सुविधा एवं आपातकालीन प्रबंधन को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार की कमी स्वीकार्य नहीं होगी और सभी व्यवस्थाएँ राष्ट्रपति प्रोटोकॉल के अनुरूप होंगी।

उपायुक्त ने पुलिस, प्रशासन, नगर निकाय, स्वास्थ्य, विद्युत, अग्निशमन, परिवहन एवं अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियाँ पूर्ण करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान समयपालन एवं अनुशासन पर विशेष ध्यान देने को भी कहा गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रत्येक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कार्यक्रम गरिमापूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।














WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !