Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-17

Saraikela Breaking: सरायकेला मंडल कारा में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान हुई मौत

Saraikela: सरायकेला मंडल कारा में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मनसा महतो के रूप में हुई है, जो सरायकेला थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव का निवासी था।

किस आरोप में मनसा महतो गिरफ्तार जानें 


जानकारी के अनुसार मनसा महतो को बाइक चोरी के एक मामले में राजनगर थाना पुलिस ने 16 नवंबर को गिरफ्तार किया था और उन्हें न्यायिक हिरासत में सरायकेला मंडल कारा भेजा गया था। जेल में रहते हुए उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। बताया गया कि वह जॉन्डिस से पीड़ित थे।


इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर

करीब एक सप्ताह पहले उन्हें जॉन्डिस का गंभीर अटैक आया, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें उपचार के लिए सरायकेला सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर किया।

जिसके बाद रिम्स रांची भेजा गया

जिसके बाद एमजीएम अस्पताल में भी उनकी तबीयत में कोई खास सुधार नहीं हुआ। चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें रिम्स रांची भेजा गया, जहां बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिवार में शोक का माहौल

कैदी की मौत की खबर मिलने के बाद उनके परिवार में शोक का माहौल है। प्रशासन ने मामले की जांच और सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !