Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-17

Adityapur News: राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में, अतिक्रमणों को हटाने का सख्त निर्देश

Adityapur News: आदित्यपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी 29 दिसंबर को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने को लेकर सरायकेला जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. उनकी अगवानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार शाम ज़ियाड़ा सभागार में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के तमाम वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे.

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने मुख्य रूप से आदित्यपुर स्थित शेरे पंजाब चौक, आकाशवाणी चौक से लेकर एनआईटी मेन गेट तक की सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाने का सख्त निर्देश दिया है. नगर निगम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. मंगलवार को ही नगर निगम की निगरानी टीम ने क्षेत्र में अनाउंसमेंट कर सभी दुकानदारों और अवैध कब्जेदारियों को स्वेच्छा से अपनी दुकानें और सामान हटाने का निर्देश दिया.

प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाने पर जल्द ही बड़े पैमाने पर “अतिक्रमण हटाओ अभियान” चलाया जाएगा. यह कदम राष्ट्रपति की सुरक्षा और उनके काफिले के सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए उठाया जा रहा है. अधिकारियों को दीक्षांत समारोह की तैयारी से जुड़े सभी कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !