Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-17

Chaibasa News: चाईबासा में “महिला सुरक्षा जागरूकता सप्ताह” के अंतर्गत व्यापक जागरूकता सत्र आयोजित

Chaibasa News: लायंस क्लब चाईबासा लावन्या द्वारा स्कॉट हिंदी गर्ल्स मिडल स्कूल, चाईबासा में “महिला सुरक्षा जागरूकता सप्ताह” के अंतर्गत एक व्यापक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सुरक्षित बनाना था.

कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध कराटे प्रशिक्षक विवेक खालको ने छात्राओं को बुनियादी एवं प्रभावी आत्म-रक्षा तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया. उन्होंने सरल तरीकों से यह समझाया कि किसी भी आपात स्थिति में किस प्रकार स्वयं की सुरक्षा की जा सकती है. उन्होंने छात्राओं को विभिन्न आत्म-रक्षा तकनीकें सिखाईं, जैसे कि हमले से बचाव, पकड़ से मुक्ति, और हमला करने के तरीके.

500 से अधिक छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ इन तकनीकों को सीखा और अभ्यास किया. कार्यक्रम के अंत में, लायंस क्लब चाईबासा लावन्या की ओर से छात्राओं को सर्टिफिकेट और उपहार वितरित किए गए.

इस कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब चाईबासा लावन्या के अध्यक्ष लावण्या अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया. इस अवसर पर लायंस क्लब के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !