Jamshedpur: टाटा स्टील में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कंपनी ने विभिन्न विभागों में अधिकारियों के तबादले, डेपुटेशन और प्रमोशन के आदेश जारी किया हैं।
हेड इंटरनेशनल बिजनेस अकाउंट प्रदीप परवल को तीन वर्षों के लिए टाटा स्टील बिजनेस डिलीवरी सेंटर लिमिटेड (TSBDCL) में प्रतिनियुक्त किया गया है। इस दौरान वह डेपुटेशन पर अपनी सेवाएं देंगे।
वहीं, नेस्ट-इन के हेड ऑपरेशन एवं सप्लाई चेन प्रशांत राजपूत को पदोन्नति देते हुए 1 जनवरी से आईएल स्तर का अधिकारी बनाया गया है।
टाटा स्टील बिजनेस डिलीवरी सेंटर लिमिटेड में कार्यरत संदीप शरद को वापस टाटा स्टील में लाया गया है। उन्हें हेड रीजनल फाइनेंस (एसई रीजन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पदस्थापन 15 दिसंबर से प्रभावी हो चुका है।
दूसरी ओर, जमशेदपुर प्लांट में सस्टेनेन्स, डेवलपमेंट एंड इम्प्रूवमेंट (SDI) प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। इसके तहत तीन प्रमुख पदस्थापन किया गया हैं।
कांबी मिल के हेड पी एंड सी शैलेश कुमार को हेड पी एंड सी – SDI प्रोजेक्ट बनाया गया है। वह जमशेदपुर से ही इस परियोजना की निगरानी करेंगे।
इसी क्रम में हेड कंस्ट्रक्शन (इलेक्ट्रिकल) विकास गुप्ता को हेड पी एंड सी – इलेक्ट्रिकल पावर सिस्टम (SDI) की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा, सीनियर मैनेजर (मैकेनिकल मेंटेनेंस) सचिन एम. कुलकर्णी को आईएल-4 से आईएल-3 स्तर पर पदोन्नत किया गया है। वह मेरामंडली से कार्यभार संभालेंगे।
कंपनी में प्रस्तावित ब्लास्ट फर्नेस रिलाइनिंग प्रोजेक्ट और इंजीनियरिंग व प्रोजेक्ट कार्यों को देखते हुए चार अधिकारियों का तबादला किया गया है।
प्रताप कुमार सिन्हा, जो अब तक हेड पी एंड सी आयरन मेकिंग (जमशेदपुर) थे, को टीएसजी ब्लास्ट फर्नेस का हेड पी एंड सी नियुक्त किया गया है।
वहीं, ब्रजेश कुमार राय को हेड पी एंड सी आयरन मेकिंग (जमशेदपुर) पद से हटाकर हेड पी एंड सी – जीएच बनाया गया है।
अमरनाथ चौधरी को हेड कंस्ट्रक्शन इलेक्ट्रिकल (ब्लास्ट फर्नेस रिलाइनिंग) से हटाकर हेड पी एंड सी – इलेक्ट्रिकल ब्लास्ट फर्नेस की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा, हेड कंस्ट्रक्शन सिविल (बीपीपी) भाष्कर दास गुप्ता को ब्लास्ट फर्नेस रिलाइनिंग एवं SDI प्रोजेक्ट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।