Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-16

Jamshedpur Crime News: ओलिडीह में ब्राउन शुगर की तस्करी का भंडाफोड़, 50 पुड़िया के साथ दो गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के ओलिडीह थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ की बिक्री के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. श्याम नगर छठ घाट के पास ब्राउन शुगर बेचते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए आरोपियों के नाम शेरा देवगम और दीपक मुंडा हैं. दोनों के पास से 50 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

गुप्त सुचना के आधार पर हुई कार्रवाई
पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि ओलिडीह इलाके में नशे का अवैध कारोबार फैल रहा है. इसी को लेकर इलाके में निगरानी बढ़ाई गई थी. इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि श्याम नगर छठ घाट के पास दो युवक ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे हैं. सूचना मिलते ही एक टीम का गठन किया गया और बताए गए स्थान पर छापामारी की गई.

ये सामान हुए बरामद
छापेमारी के दौरान दोनों युवकों को मौके से पकड़ लिया गया. तलाशी लेने पर उनके पास से 50 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई. बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 3.48 ग्राम बताया गया है. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से इलाके में नशे की बिक्री में संलिप्त थे.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शेरा देवगम उम्र 19 वर्ष और दीपक मुंडा उम्र 16 वर्ष शामिल हैं. दोनों न्यू ओलिडीह इलाके के रहने वाले बताए गए हैं. पुलिस ने दोनों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

छापमारी दल
इस कार्रवाई में गोपनीय सूचना के आधार पर बनाई गई टीम में बचनदेव कुजूर, मो. शारिक अली, विष्णु चरण भोगता, विजय कुमार, नन्द लाल महतो, बैजनाथ उरांव और विलकन कच्छप शामिल थे. पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थ के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

कम उम्र के युवकों की नशे के कारोबार में संलिप्तता चिंता का विषय
ओलिडीह इलाके में कम उम्र के युवकों की नशे के कारोबार में संलिप्तता चिंता का विषय है. पुलिस की सक्रियता से फिलहाल इस नेटवर्क पर चोट पड़ी है लेकिन यह भी साफ है कि नशे का कारोबार जड़ें जमा चुका है. ऐसे मामलों में लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई ही स्थायी समाधान बन सकती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !