Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-11

Jharkhand IPS Promotion: झारखंड कैडर के चार IPS को केंद्र में आईजी रैंक में इंपैनल किया

Meta Description

Ranchi: झारखंड कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को केंद्र में आईजी रैंक के पैनल में शामिल किया गया है. इनमें 2004 बैच के दो, 2005 बैच के एक और 2007 बैच के दो आईपीएस शामिल है. जारी लिस्ट के मुताबिक 2004 बैच के आईपीएस में आईजी अभियान के पद पर पदस्थापित होमकर अमोल वेणुकांत, आईजी स्पेशल ब्रांच के पद पर पदस्थापित प्रभात कुमार और 2005 बैच के आईपीएस कुलदीप द्विवेदी जो अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर है, उन्हें आईजी रैंक में इंपैनल किया गया है. इसके अलावा झारखंड जगुआर आईजी के पद पर पदस्थापित 2007 बैच के आईपीएस अनूप बिरथरे को भी आईजी रैंक में इंपैनल किया गया है..

देशभर के 65 आईपीएस आईजी रैंक में हुए इंपैनल

केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने देश भर के 65 आईपीएस अधिकारियों के लिए आईजी व आईजी समानांतर पद पर इंपैनल करने का विचार किया था. इसके तहत देशभर के अलग-अलग राज्यों के कुल 65 आईपीएस आईजी रैंक में इंपैनल हुए. इनमें झारखंड कैडर के चार आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !