Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-15

Adityapur News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 दिसंबर को NIT जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में में होंगी शामिल, जिला प्रशासन “अलर्ट मोड” में

Adityapur News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 29 दिसंबर को आदित्यपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी.

राष्ट्रपति के इस प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से “अलर्ट मोड” में है. सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि कोई कमी न रहे.

इसी क्रम में, उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और एसपी मुकेश लुनायत सहित तमाम वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों ने सोमवार को एनआईटी परिसर का सघन निरीक्षण किया. उन्होंने कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया और संस्थान प्रबंधन तथा संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

1 घंटे तक रुकेंगी राष्ट्रपति
एनआईटी के निदेशक प्रोफेसर गौतम सूत्रधार ने बताया कि राष्ट्रपति का कार्यक्रम लगभग एक घंटे तक चलेगा. इस दौरान वह अपना संबोधन देंगी और बीटेक तथा एमटेक की एक-एक छात्रा को गोल्ड मेडल से सम्मानित करेंगी. इस भव्य समारोह में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सहित कई गणमान्य व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया गया है. दीक्षांत समारोह में लगभग 1000 छात्र-छात्राओं के बीच डिग्रियां वितरित की जाएंगी.

राष्ट्रपति मुर्मू का 29 दिसंबर को दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम तय हैं. एनआईटी के दीक्षांत समारोह से पहले, वह सुबह करनडीह स्थित दिशोम जाहेर परिसर में “ओल चिकी लिपि” के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेमिनार के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !