Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-15

Seraikela News: जिले में गृह रक्षकों की बहाली के दौरान नियोजनालय परिसर में अव्यवस्था का माहौल, कई अभ्यर्थी नहीं जमा कर पाए आवेदन

Seraikela News: सरायकेला–खरसावां जिले में गृह रक्षकों की बहाली प्रक्रिया शुरू होते ही जिला नियोजनालय परिसर में अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला. जिले में गृह रक्षकों के कुल 990 स्वीकृत पदों में से 446 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. 

इनमें नगर क्षेत्र के लिए 212 तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 234 पद निर्धारित हैं, जबकि 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं. बहाली प्रक्रिया के पहले ही दिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सुबह 9 बजे से आवेदन जमा करने पहुंचे, लेकिन समुचित व्यवस्था के अभाव में उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. दोपहर 2 बजे तक भी कई अभ्यर्थियों का आवेदन जमा नहीं हो सका. अभ्यर्थियों को दो से चार घंटे तक कतार में खड़ा रहना पड़ा. 

कतार में लगे अभ्यर्थियों का आरोप है कि न तो काउंटरों की संख्या पर्याप्त है और न ही किसी प्रकार की सूचना समय-समय पर दी जा रही है. भीड़ और अव्यवस्था के कारण अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ रही है. उन्होंने जिला प्रशासन से बहाली प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने और काउंटरों की संख्या बढ़ाने की मांग की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !