Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-15

Jharkhand News: आय से अधिक संपत्ति मामले में ACB ने निलंबित IAS विनय चौबे की पत्नी को पूछताछ के लिए भेजा नोटिस

Jharkhand News: निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे से जुड़े आय से अधिक संपत्ति मामले में ACB ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है. इस क्रम में एसीबी ने विनय चौबे की पत्नी स्वपना संचिता को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है. एसीबी की टीम मंगलवार को उनसे पूछताछ करेगी.

पहले भी पूछताछ कर चुकी है ACB
जानकारी के अनुसार एसीबी इससे पहले भी दो अलग-अलग तारीखों पर स्वपना संचिता के घर पहुंचकर उनसे पूछताछ कर चुकी है. जांच के दौरान एसीबी को यह तथ्य सामने आया है कि स्वपना संचिता पहले विनय सिंह की कंपनी में कार्यरत थीं और उन्हें वहां से वेतन भी मिलता था. 

आने वाले दिनों में बड़े खुलासे हो सकते है
निलंबित आईएएस विनय चौबे से जुड़े मामलों में एसीबी की सक्रियता यह संकेत देती है कि जांच अब व्यक्तिगत दायरे से आगे बढ़कर पारिवारिक और वित्तीय संबंधों तक पहुंच चुकी है. आने वाले दिनों में पूछताछ के आधार पर इस मामले में और खुलासे होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !