Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-15

Jharkhand News: झारखंड के 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अफसर होंगे IAS में प्रोन्नत, UPSC को भेजी जाएगी सूची

Jharkhand News: झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए बड़ी प्रशासनिक प्रक्रिया जल्द पूरी होने जा रही है. राज्य से 19 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग में प्रोन्नति देने की तैयारी की जा रही है. इसके तहत 20 दिसंबर तक संघ लोक सेवा आयोग को योग्य अधिकारियों के नाम भेजे जाएंगे. उपलब्ध 19 रिक्त पदों के लिए कुल 57 अधिकारियों की सूची आयोग को सौंपी जाएगी. नियम के अनुसार प्रत्येक पद के लिए तीन अधिकारियों के नाम भेजे जाने का प्रावधान है. यह प्रोन्नति वर्ष 2024 की रिक्तियों के आधार पर दी जानी है.

अन्य राज्यों की तुलना में पीछे है झारखंड
राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों को लंबे समय से इस प्रक्रिया का इंतजार है. अन्य राज्यों की तुलना में झारखंड इस मामले में पीछे रहा है. गुजरात, केरल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में इस वर्ष फरवरी से मई के बीच ही राज्य सेवा के अधिकारियों को आइएएस संवर्ग में प्रोन्नति मिल चुकी है. जबकि झारखंड में यह प्रक्रिया अब जाकर आगे बढ़ पाई है.

मानव संसाधन प्रबंधन में सुधार की जरूरत
झारखंड में राज्य सेवा से आइएएस संवर्ग में प्रोन्नति की प्रक्रिया का लंबे समय तक लंबित रहना प्रशासनिक सुस्ती को दर्शाता है. अन्य राज्यों की तुलना में देरी से शुरू हुई यह कवायद बताती है कि मानव संसाधन प्रबंधन में सुधार की जरूरत है. यदि समयबद्ध तरीके से प्रोन्नति और कैडर प्रबंधन किया जाए तो इसका सीधा लाभ प्रशासनिक कार्यक्षमता और नीतिगत क्रियान्वयन पर पड़ सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !