मामले में पांच गिरफ्तार
रांची ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया की फर्जी सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला, बलसोखरा निवासी जमीन कारोबारी साबिर खान, मो. नसीम, इम्तियाज आलम और विक्की खान शामिल है. पूछताछ में आरोपी महिला ने चौंकाने वाला खुलासा किये हैं।
पुलिस की पूछताछ में ये पता चला कि आरोपी महिला और नसीम खान के बीच साली-जीजा का रिश्ता है. चान्हो निवासी मुदबिर के साथ जमीन कारोबारी साबिर के साथ विवाद चल रहा था. आरोपी साबिर ने अपने साथ काम करने वाले नसीम से मिलकर उसे फंसाने की प्लानिंग की, जिसके बाद नसीम ने अपनी साली को 50 हजार रुपए दिए।
अपनी जीजा नसीम के कहने पर महिला ने सद्दाम समेत अन्य के विरूद्ध सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज बेड़ो थाना में दर्ज कराया. जिसके बाद पुलिस ने एक प्राथमिकी अभियुक्त सद्दाम अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. प्राथमिकी अभियुक्त के परिजनों ने आईजी से मामले की जांच करने का आग्रह किया. जिसके बाद ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में गठित टीम ने मामले का उद्भेदन किया।
महिला मांग रही थी प्राथमिकी अभियुक्तों से रंगदारी
ग्रामीण एसपी के अनुसार पुलिस की जांच में पता चला कि महिला ने बेड़ो इलाके में सामूहिक दुष्कर्म की बात बतायी थी. पुलिस की टीम ने जब महिला के बताए हुए घटनास्थल की जांच की तो न तो प्राथमिकी अभियुक्तों को मोबाइल लोकेशन मिला और न ही किसी अन्य तरह का साक्ष्य पाए गये।
जिसके बाद पुलिस की टीम महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, कड़ाई से पूछताछ के बाद महिला ने पूरी घटना को खुलासा किया. जांच के क्रम में पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी महिला लगातार प्राथमिकी अभियुक्तों से केस उठाने के एवज में मोटी रकम की डिमांड कर रही थी।
निजी बॉडीगार्ड के जरिये करता था जमीन पर कब्जा
आरोपी जमीन कारोबारी साबिर खान बालसोगरा समेत आसपास इलाके में दबंगई दिखाता था. वह अपने निजी बॉडीगार्ड के जरिए न सिर्फ लोगों को डराता-धमकाता था बल्कि जमीन पर भी कब्जा किया करता था. आरोपी साबिर पहले पर आर्मस एक्ट समेत अन्य मामले दर्ज हैं और वो कई बार आरोपी जेल भी जा चुका है।