व्यवसायियों को निशाना
ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि जांच में सामने आया है कि इस दंपती ने ओडिशा और झारखंड
में कम से कम दो व्यवसायियों से एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की है. बताया जा
रहा है कि, रामगढ़ जिले के व्यवसायी सरोजकांत झा
को अंजेला कुजूर उर्फ एंजेला कुजूर और शिवाजी पाटील उर्फ अमित महतो ने झांसे में
लिया था. मामले में व्यवसायी ने कांके थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. दर्ज शिकायत
के अनुसार, एंजेला कुजूर और शिवाजी पाटील ने
व्यवसायी को कम ब्याज पर लोन दिलाने की बात कही थी और इसके एवज में व्यवसायी से 70
लाख रुपए ऐंठ लिए थे. वहीं, लोन न मिलने पर जमीन को फर्जी तरीके से एग्रीमेंट
कर दिया गया था, जबकि वह जमीन भी इनकी नहीं थी.
अन्य मामलों में ठगी
मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण
एसपी प्रवीण पुष्कर बताया है कि पुलिस अनुसंधान में यह बात सामने आई कि उड़ीसा के
सुदाम बारीक नामक युवक के साथ काम करने वाले एक व्यवसायी को झांसे में लेकर करीब 42
लाख रुपए की ठगी की गई थी. सुरक्षा के दृष्टिकोण
से उसे रांची काठीटांड़ स्थित किसी अन्य की जमीन को फर्जी
तरीके से एग्रीमेंट कर दिया गया था, हालांकि
वह जमीन भी फर्जी थी. घटना के बाद दोनों बंटी और बबली की तरह अपना ठिकाना बदलते
रहते थे. हालांकि, पुलिस लगातार इन पर दबिश बनाती रही
और आखिरकार इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.