Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-11

Bihar News: पटना के LIC बिल्डिंग में लगी भीषण आग, जानिए पूरी रिपोर्ट

एलआईसी को 10 करोड़ रुपए का नुकसान होने का आशंका

 पटना. राजधानी पटना के एग्जिबिशन रोड स्थित LIC बिल्डिंग में भीषण अगलगी की घटना हुई है. अगलगी की घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. आनन फानन में घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई.

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों मश्कत के बाद आग पर काबू पाया है. जानकारी अनुसार आग एलआईसी के सर्वर रूम में लगी है. इस अगलगी की घटना में भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है.

अधिकारियों ने बताया कि फ्रेजर रोड स्थित एलआईसी कार्यालय में आज सुबह लगभग 5:00 बजे शॉर्ट सर्किट से आईटी डिपार्टमेंट में आग लगी.

आग लगने के कारण आईटी डिपार्टमेंट में रखें सभी दस्तावेज और सॉफ्टवेयर और उससे संबंधित तकनीकी सिस्टम जलकर राख हो गया है. इससे लगभग एलआईसी को 10 करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान है. अधिकारियों के माने तो दो घंटे के मेहनत के बाद दमकल सेवा के कर्मचारियों ने आग पर को पाया.

 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !