Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-11

Seraikela News: राजनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां के राजनगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव कुसुमबनी नाला में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर राजनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

गुरुवार को एसडीपीओ समीर सवैया और ट्रेनी डीएसपी पूजा कुमारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच दल को बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए. पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टि में महिला की मौत पानी में डूबने से लग रही है, लेकिन शव की स्थिति देखकर लगता है कि घटना 8-10 दिन पुरानी है.

अब तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस साड़ी और हाथों में मिली चूड़ियों से शिनाख्त का प्रयास कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस कई कोणों से जांच में जुटी है, जल्द ही पहचान और घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !