Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-11

Tata Steel Board Meeting: टाटा स्टील बोर्ड मीटिंग में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी, विस्तार और तकनीकी निवेश पर बड़े फैसले

Jamshedpur: टाटा स्टील ने भारत में अपने विस्तार और विकास के लिए एक व्यापक ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बुधवार को हुई बैठक में कई अहम प्रस्तावों को हरी झंडी मिली और आने वाले वर्षों की रणनीतियों को भी स्पष्ट किया गया।

टाटा स्टील त्रिवेणी पैलेट प्लांट में 50% हिस्सेदारी खरीदेगी

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि टाटा स्टील त्रिवेणी पैलेट प्लांट में 50% हिस्सेदारी खरीदेगी। यह प्लांट लॉयड मेटल एंड एनर्जी के साथ साझेदारी में संचालित किया जाएगा, जिससे आयरन मेकिंग और स्टील उत्पादन की क्षमता बढ़ने की उम्मीद है।

मेरामंडली यूनिट में संचालन को आगे बढ़ाने की मंजूरी

इसके अलावा बोर्ड ने मेरामंडली यूनिट में चल रहे संचालन को आगे बढ़ाने और मजबूत करने को मंजूरी दी। नीलांचल इस्पात के विस्तार परियोजना को भी गति देने का फैसला लिया गया है, ताकि उत्पादन क्षमता और आधारभूत ढांचे को तेजी से विकसित किया जा सके।

जमशेदपुर में एक डेमो प्लांट स्थापित करने का फैसला

कंपनी ने कम कार्बन उत्सर्जन वाली तकनीकों पर जोर देने की प्रतिबद्धता दोहराई है। इसी दिशा में तकनीकी नवाचारों का उपयोग बढ़ाने का प्लान बनाया गया है। जमशेदपुर में एक डेमो प्लांट स्थापित करने का फैसला भी इसी पहल का हिस्सा है। साथ ही, जमशेदपुर स्टील प्लांट में लो-कार्बन तकनीकों को लागू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !