Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-10

Adityapur News: आदित्यपुर रेलवे फाटक से अंडरग्राउंड ब्रिज जाने वाली मुख्य सड़क पर कार्य के नाम पर ठेकेदार की मनमानी

Adityapur News: आदित्यपुर रेलवे फाटक से अंडरग्राउंड ब्रिज जाने वाली मुख्य सड़क पर ठेकेदार की मनमानी से दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 35-40 साल पुरानी इस सड़क को कार्य के नाम पर बंद कर दिया गया है, जिससे बाजार के दुकानदार एवं स्थानीय नागरिकों को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. सड़क के एक तरफ बिजली का पोल और दूसरी तरफ सूखा पेड़ लगा दिया गया है, जिससे आवाजाही कम हो गई है.

यह सड़क आदित्यपुर थाना, तहसील कचहरी, वन विभाग कार्यालय, सरकारी स्कूल, बैंक, विद्युत विभाग कार्यालय, पेयजल स्वच्छता विभाग कार्यालय और रेलवे स्टेशन जाने का मुख्य मार्ग है. इसके बावजूद, ठेकेदार की लापरवाही से नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है. रेलवे द्वारा सीमांकन किया गया और पोल भी गाड़ दिया गया, फिर भी सड़क और नाली के निर्माण में देरी हो रही है.



क्या रेल प्रशासन या जिला उपायुक्त ने ठेकेदार को इस तरह का काम करने की अनुमति दी है? फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि दुकानदारों और स्थानीय लोगों को जल्द राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं? अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो और भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !