Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-10

Dhalbhumgarh Rape: 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, 50 साल का अधेड़ हवस का पुजारी गिरफ्तार

Dhalbhumgarh: धालभूमगढ़ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ एक मासूम 7 वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। यह घटना न सिर्फ मानवता को शर्मसार करने वाली है, बल्कि समाज की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।


गांव में आग ताप रही थी 7 साल की मासूम, तभी आ गया 50 साल का भेड़िया, झाड़ियों में ले जाकर की दरिंदगी की हदें पार

यह मामला धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत जूनबनी पंचायत के रघुनाथडी गांव का है। सोमवार शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच, पीड़ित बच्ची अपने घर के पीछे आग जलाकर ताप रही थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला करीब 50 वर्षीय शोभन मुंडा बच्ची को बहला-फुसलाकर झाड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

दर्द से कराहती बच्ची जब रोने लगी, तो उसकी आवाज सुनकर दादी बाहर निकलीं। उन्होंने देखा कि झाड़ी के पास बच्ची रो रही थी और आरोपी मौके से भाग रहा था। बच्ची को तुरंत घर लाया गया, जहाँ पूछताछ करने पर उसने बताया कि शोभन मुंडा ने उसके साथ गलत काम किया है।

उस समय बच्ची के पेट और गुप्तांग से खून निकल रहा था

रात होने के कारण बच्ची को तत्काल अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। मंगलवार सुबह बच्ची को धालभूमगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच में दुष्कर्म की पुष्टि की। इसके बाद तुरंत धालभूमगढ़ थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा को सूचना दी गई।

थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की, जिसमें सामने आया कि आरोपी उसी गांव का निवासी है, जिसे बच्ची चाचा कहकर बुलाती थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शोभन मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रशासन से लेकर समाज तक, सभी को सतर्क रहने की जरूरत

यह घटना समाज में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर चेतावनी है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई ही न्याय की सही दिशा होगी। प्रशासन से लेकर समाज तक, सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !