Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-08

Jamshedpur News: भुईयांडीह अतिक्रमण पर सियासी बवाल, JMM Vs दुलाल भुईयां, CM सोरेन का फूंका पुतला

Jamshedpur: जमशेदपुर के भुईयांडीह क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियान के बाद से राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। एक तरफ जहां पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, जेडीयू समेत कई सामाजिक संगठन बेदखल किए गए पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होकर प्रशासन के कदम का विरोध कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के खिलाफ मोर्चा खोलकर पलटवार किया है।

  तुरंत राहत पहुंचाने की मांग

इस पूरे घटनाक्रम पर आक्रोश जताते हुए, सोमवार को केंद्रीय बस्ती विकास समिति ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बलदेव ने पीड़ित परिवारों को तुरंत राहत पहुंचाने की मांग की।

पीड़ित परिवारों के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया

उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड के बीच जिन परिवारों को उजाड़ दिया गया है, वे किस तरह रात काट रहे हैं, इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार या प्रशासन के स्तर पर इन पीड़ित परिवारों के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।

विस्थापन और राजनीतिक खींचतान का केंद्र बन गया

बलदेव ने चेतावनी दी कि आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाकर विरोध किया गया है और आगे भी यह लड़ाई जारी रहेगी जब तक कि प्रभावितों को न्याय नहीं मिल जाता। यह मुद्दा अब केवल अतिक्रमण का न होकर, गरीबों के विस्थापन और राजनीतिक खींचतान का केंद्र बन गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !