Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-08

Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन की वीआईपी लेन बंदी से जनता परेशान, आजसू पार्टी ने स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur: आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में टाटानगर रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक को डी.आर.एम. के नाम एक पर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में प्रमुख समस्याएं और सुझाव प्रस्तुत किया गया हैं।

वीआईपी लेन और पार्किंग व्यवस्था

टाटानगर स्टेशन की वीआईपी ड्रॉपिंग लेन को स्टील बैरिकेड से पूरी तरह बंद कर दिया गया है, जिससे आम जनता को गंभीर असुविधा हो रही है। यदि किसी वीआईपी का आगमन होता है, तो उनके स्वागत के लिए खड़ी गाड़ियां ड्रॉपिंग लेन में लगी रहेंगी, और आम यात्री जो अपने परिजन को छोड़ने या लेने आते हैं, उनकी गाड़ियां पीछे खड़ी हो जाएंगी। पार्किंग ठेकेदार के अनुबंध के अनुसार ड्रॉपिंग लेन में 10 मिनट से अधिक गाड़ी रोकने पर 500 रुपये का जुर्माना लग सकता है। इसके कारण आम जनता को अनावश्यक दिक्कतों और जुर्माने का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अतिरिक्त, दिव्यांग, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। इससे यात्री और आम जनता दोनों ही असुविधा झेल रहे हैं।

आगमन समय की समस्या

टाटानगर स्टेशन तक अन्य नजदीकी स्टेशनों चांडिल, चक्रधरपुर और घाटशिला से आने वाली गाड़ियों को अपेक्षित समय पर पहुंचने में आसानी होती है, लेकिन टाटानगर स्टेशन तक आने में 3-4 घंटे का अतिरिक्त समय लगता है। इससे यात्रियों को गंभीर असुविधा होती है और इस व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है।

स्टेशन अधीक्षक ने दिया ज्ञापन पर प्रतिक्रिया

स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार ने ज्ञापन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को वीआईपी श्रेणी में शामिल नहीं किया गया है। उनके लिए अलग निकास द्वार की व्यवस्था की जाएगी। आपातकालीन सेवाओं के लिए अभी कोई विशेष व्यवस्था नहीं है, लेकिन इस पर विचार किया जा रहा है।

पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि यह जमशेदपुर के लिए गंभीर मुद्दा है। डी.आर.एम. की कार्यप्रणाली जनभावना के विपरीत प्रतीत होती है। आजसू पार्टी आवश्यक होने पर आंदोलन करने के लिए तैयार है, लेकिन पहले प्रशासन को समस्या से अवगत कराया जा रहा है।

कन्हैया सिंह ने स्पष्ट किया कि स्टील बैरिकेडिंग और वीआईपी व्यवस्था के कारण आम जनता को परेशानी हो रही है। यदि कोई दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति होती है, तो सेवाओं की बाधित आपूर्ति गंभीर संकट उत्पन्न कर सकती है। उन्होंने रेलवे प्रबंधन से आग्रह किया कि तत्काल समाधान निकाला जाए, अन्यथा आजसू पार्टी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

ज्ञापन सौंपने में मौजूद लोग 

ज्ञापन देने में आजसू पार्टी के कमलेश दुबे, संजय सिंह, अप्पू तिवारी, प्रकाश विश्वकर्मा, कृतिवास मंडल, धीरज यादव, बबलू करुआ, मनोज महतो, ललन झा, मृत्युंजय सिंह, ललित सिंह, सुधीर सिंह, अरूप मल्लिक, कमलेश सिंह, सौरभ राहुल सिंह, मुन्ना यादव, संजय प्रसाद और अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !