Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-09

Jamshedpur Murder Update: अशोक शर्मा हत्याकांड में नया मोड़: राजेश कुमार शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, हत्या को लेकर मधु शर्मा, अरविंद शर्मा और हरीश अरोरा पर लगाया साजिश का आरोप

बहुचर्चित अशोक शर्मा हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। मामले में अशोक शर्मा के हत्या कांड के गवाह राजेश कुमार शर्मा की गवाही से चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए हैं।

Jamshedpur: बहुचर्चित अशोक शर्मा हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। मामले में अशोक शर्मा के हत्या कांड के गवाह राजेश कुमार शर्मा की गवाही से चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए हैं।

 
गवाही में राजेश कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि अशोक शर्मा की हत्या एक सुनियोजित साजिश के तहत की गई, जिसमें अशोक की विधवा मधु शर्मा, वर्तमान में अरविंद शर्मा की पत्नी, और हरीश अरोरा शामिल थे। राजेश कुमार शर्मा ने दावा किया कि इन तीनों ने मिलकर संपत्ति हड़पने की मंशा से अशोक शर्मा की हत्या करवाई।
 
राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि आमबागान स्थित इंद्रलोक होटल में अशोक शर्मा की 25 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जिसे मधु शर्मा और अरविंद शर्मा ने हरीश अरोरा के नाम ट्रांसफर कर दिया। इसके अलावा, ऊषा मार्टिन में ट्रांसपोर्टिंग से जुड़े निवेश की रकम हरीश अरोरा ने मधु और अरविंद को ट्रांसफर कर दी।
 
राजेश कुमार शर्मा ने अपनी गवाही में कोर्ट को यह भी बताया कि कुछ महीने पूर्व चार से पांच लड़के उसके घर आए थे और उसे गवाही नहीं देने के लिए धमकी दी थी। लड़कों ने अरविन्द शर्मा से वीडियो कॉल में बात करवाई थी और अरविंद शर्मा ने भी गवाही नहीं देने की बात कहते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।
 
ज्ञात हो कि कोर्ट ने इस हत्याकांड में हरीश अरोरा को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
 
गवाही के दौरान राजेश कुमार शर्मा ने यह भी बताया कि अशोक शर्मा की मौत के बाद अरविंद शर्मा ने अशोक शर्मा की विधवा मधु शर्मा से विवाह कर लिया था जो उससे 8 से 9 वर्ष बड़ी है।
 
यह बयान हत्याकांड से जुड़े घटनाक्रमों को एक नई दिशा दे रहा है अब देखना है कि बाकी के गवाह अरविंद शर्मा के डर से गवाही देने आते है या नहीं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !