Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-05

Jamshedpur Jugsalai Thief News: जुगसलाई के पॉश अपार्टमेंट में लाखों की चोरी, ताला काटकर 20 लाख के गहने पर हाथ साफ

Jamshedpur: जुगसलाई थाना क्षेत्र के डिकोस्टा रोड स्थित एक पॉश कॉम्प्लेक्स में चोरी की बड़ी घटना ने हड़कंप मचा दिया है। मैडोना कॉम्प्लेक्स के बैकुंठ अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले पर रहने वाले प्रवीण गोयल के फ्लैट को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने ताला काटकर वारदात को अंजाम दिया और अलमारी से लगभग 18 से 20 लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।

 फ्लैटों में मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे अपार्टमेंट के निवासियों में दहशत और हड़कंप मच गया। लोग फ्लैटों की सुरक्षा पर सवाल उठाने लगे हैं, क्योंकि शहर के एक प्रतिष्ठित और घनी आबादी वाले इलाके में इस तरह से ताला काटकर चोरी होना पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाता है।

सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस टीम ने पूरे फ्लैट का मुआयना किया और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की।

 पुलिस जांच में जुटी

 फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी कर रही है ताकि चोरों का कोई सुराग मिल सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने चोरी के इस बड़े मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि चोरों ने अपार्टमेंट की रेकी करने के बाद ही इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !