Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-05

BREAKING NEWS: सेना के जवान से मारपीट मामले में DGP की बड़ी कार्रवाई जुगसलाई थानेदार समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड….

Meta Description

Jamshedpur: जुगसलाई पुलिस द्वारा सेना के जवान सूरज राय की पिटाई के बाद जेल भेजने के मामले में राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने जुगसलाई थानेदार समेत आठ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. जोनल आईजी अखिलेश झा की जांच रिपोर्ट के बाद डीजीपी ने कार्रवाई करने का आदेश जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल को दिया था. जिसके बाद एसएसपी ने शुक्रवार को सभी को सस्पेंड कर दिया।

 
जानिए कौन कौन हुए सस्पेंड…..
 
सस्पेंड होने वालों में जुगसलाई थानेदार सचिन कुमार दास, एसआई दीपक कुमार महतो, एसआइ तापेश्वर बैठा, एसआई शैलेंद्र कुमार नायक, एसआई कुमार सुमित, एसआई मंटू कुमार, सिपाही शैलेश कुमार सिंह और शंकर कुमार (रिजर्व गार्ड) शामिल हैं. इस मामले में आईजी ने जांच में जुगसलाई थानेदार से लेकर उक्त सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्मी के जवान के साथ मारपीट की गई. इसकी जानकारी किसी भी वरीय अधिकारी को नहीं दी गई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !