Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-05

Jharkhand News: CM हेमंत सोरेन से मिले तेलंगाना के Deputy CM, ग्लोबल समिट में शामिल होने का दिया निमंत्रण

Jharkhand News: रांची में कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. यह भेंट पूरी तरह औपचारिक रही, जिसमें विक्रमार्क ने सीएम सोरेन को हैदराबाद में 8 और 9 दिसंबर को आयोजित होने वाले तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट में शामिल होने का निमंत्रण सौंपा.

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने झारखंड और तेलंगाना के बीच सहयोग को मजबूत करने की संभावनाओं पर चर्चा की. विकास मॉडल, नीतियां और आपसी साझेदारी के क्षेत्रों को लेकर कई सुझाव रखे गए. बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और दोनों राज्यों के बीच भविष्य में बेहतर संबंधों की उम्मीद जताई गई.

इस मुलाकात के समय झारखंड कांग्रेस के. प्रभारी के राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी मौजूद थे.

इस मुलाकात से साफ है कि झारखंड और तेलंगाना दोनों राज्य विकास और नीति साझेदारी को लेकर नए रास्ते तलाश रहे हैं. ग्लोबल समिट में झारखंड की भागीदारी से निवेश और अंतरराज्यीय सहयोग के अवसर बढ़ सकते हैं, साथ ही दोनों राज्यों के बीच राजनीतिक और आर्थिक रिश्तों को भी मजबूती मिल सकती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !