Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-05

Saraikela News: कपाली ओपी क्षेत्र में कार व बाइक का लॉक तोड़कर चोरी की कोशिश में एक युवक गिरफ्तार

Saraikela: सरायकेला के कपाली ओपी क्षेत्र में देर रात वाहन चोरी की कोशिश कर रहे एक युवक को पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि घटना बुधवार देर रात लगभग 12 बजे की है।


घटना की जानकारी पुलिस को दी गई 

गौसनगर साल बागान निवासी अफजल फैज ने पुलिस को सूचना दी कि उनके घर के बाहर खड़ी कार और बाइक का लॉक एक अज्ञात युवक तोड़ने की कोशिश कर रहा है। शिकायत मिलते ही कपाली ओपी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में तलाशी शुरू कर दी। 


सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान 

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि एक युवक वाहनों के लॉक से छेड़छाड़ कर रहा है। उसी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की गई और तत्काल छापेमारी शुरू की गई।


आरोपी की पहचान 

तलाशी के दौरान संदिग्ध युवक की पहचान गौसनगर फुटबॉल मैदान के पास बिस्मिल्लाह हॉल के समीप रहने वाले 23 वर्षीय मोहम्मद सलामत अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उसके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान वह लगातार अपने बयान बदलता रहा और चोरी की कोशिश से इनकार करता रहा, लेकिन सीसीटीवी समेत उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की जांच 

युवक के खिलाफ वाहन चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर गुरुवार सुबह अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब यह भी जांच रही है कि वह किसी वाहन चोरी गिरोह से जुड़ा है या पहले भी ऐसी वारदातों में शामिल रहा है।

पुलिस की कार्रवाई को लोगो ने सराहा 

स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और कहा कि समय रहते हस्तक्षेप से बड़ी वारदात टल गई। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वह किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !