Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-04

Jamshedpur Mango: आज़ाद नगर क्लिनिक के बाहर से स्कूटी चोरी, CCTV में दिखे दो चोर

Jamshedpur: आज़ाद नगर थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 20 आज़ाद मैरेज हॉल के सामने की यह घटना है, जानकारी देते हुए जवाहर नगर निवासी पीड़ित हकीम मोहम्मद असलम खान द्वारा बताया गया कि 2 नवम्बर को रोज़ की तरह आज़ाद मैरेज हॉल के सामने चांद काम्प्लेक्स अपनी क्लिनिक पहुंचे।


रात लगभग 7 बजे वह स्कूटी संख्या JH05AZ1061 को काम्प्लेक्स के बाहर खड़ी कर क्लिनिक चले गए, मरीज़ की संख्या ज़्यादा थी जिस कारण वह रात लगभग 10:40 में फ्री हुए और वापस घर जाने के लिए बाहर निकले।

जहाँ पुलिस जाँच कर रही

उन्होंने देखा कि जिस जगह पर स्कूटी खड़ी थी वहां से स्कूटी गायब है, जिसके बाद सी सी टी वी कैमरे कि जांच कि गई, सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि दो युवक स्कूटी के पास आते है, स्कूटी चालु कर स्कूटी लेकर भाग जाते है, घटना की लिखित शिकायत आज़ाद नगर थाना में कर दी गई है जहाँ पुलिस जाँच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !