Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-04

Jamshedpur News: मानगो में बिजली विभाग की लापरवाही से पोल पर काम कर रहा मिस्त्री करंट से बुरी तरह झुलसा

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। आजादनगर इलाके में केबल बिछाने का काम चल रहा था, जिसे बिजली विभाग ने वोल्टास कंपनी को सौंपा है। इसी काम के दौरान मानगो गांधी मैदान के पास स्थित 11 केवी के एक ट्रांसफार्मर पर मरम्मत का कार्य किया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार जिस ट्रांसफार्मर पर कर्मचारी काम कर रहा था, उस पर 11 केवी की सप्लाई आजादनगर और कुंवर बस्ती दो अलग-अलग लाइनो से आती है। काम शुरू करने से पहले विभाग ने आजादनगर की लाइन तो बंद कर दी, लेकिन कुंवर बस्ती की लाइन चालू ही रह गई। यही चूक मिस्त्री के लिए खतरा बन गई।

काम के दौरान समस्तीपुर (बिहार) के रहने वाले मिस्त्री राजू सैनी अचानक लाइव वायर की चपेट में आ गए और तेज धमाके के साथ बुरी तरह झुलस गए। उन्हें तुरंत मानगो के गुरु नानक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। विभाग की इस गलती ने एक मजदूर की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है।

सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि राजू सैनी के घर में चार छोटे बच्चे हैं। इसमें सवाल अब यह उठता है कि यदि उन्हें यह हादसा काम करने से रोक देगा, तो उनके परिवार का सहारा कौन होगा? ऐसे में यह अनिवार्य है कि वोल्टास कंपनी और बिजली विभाग घायल मिस्त्री को उचित मुआवज़ा दें, ताकि उसके परिवार का भविष्य असुरक्षित न हो। साथ ही आगे ऐसे हादसों को रोकने के लिए जवाबदेह अधिकारियों पर कार्रवाई और सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन बहुत ही आवश्यक है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !